कल होगा पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन एवम भूमि पूजन, जागरूकता रैली की भी तैयारी

 

 

महराजगंज जनपद के पनियरा में समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को रहसुगुरु धाम, पनियरा में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि सम्मेलन की पूर्व तैयारी एवं मंगल आरंभ के रूप में दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे रहसुगुरु धाम परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के उपरांत आसपास के ग्रामों में मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से 28 दिसंबर को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।

आयोजन समिति के महामंत्री दिलीप ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रबोध और सामाजिक एकता का संदेश घर-घर पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं एवं ग्रामीण समाज को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं आयोजन समिति के सचिव भोला ने क्षेत्र के समस्त सनातन बंधुओं से अपील की कि वे भूमि पूजन कार्यक्रम, जागरूकता रैली एवं आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में रामचन्द्र, जीवेश, दीपक, योगेन्द्र, अनूप, अशोक, सुनील, हेमन्त, अमृत, अर्जुन, शैलेश, विजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *