ब्लैक लेबल तक की नकली ब्रांडेड शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने ललितपुर जिला में नकली ब्रांडेड शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सशस्त्र बल ने बताया कि उन्होंने ललितपुर जिला के महालक्ष्मी नगर पालिका-7 स्थित चंगाथली के एक घर से रेड लेबल, ब्लैक लेबल से अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सशस्त्र पुलिस के नेपाल इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिली विशेष जानकारी के आधार पर चांगथली में बिरख बहादुर तमांग के घर पर छापेमारी की गई।

सशस्त्र पुलिस प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बिष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में रामेछाप जिला खंडादेवी ग्रामीण नगर पालिका-2 के 30 वर्षीय मनोज खत्री, रामेछाप जिला के खिमती ग्रामीण नगर पालिका के 28 वर्षीय विनोद तमांग, 26 वर्षीय विवेक तमांग और सिंधुपालचोक जिला के बह्रविसे नगर पालिका-6 के 22 वर्षीय चिडेन नीमा तमांग शामिल हैं।

सशस्त्र बलों ने उस जगह से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण, राजस्व स्टिकर और होलोग्राम भी जब्त किए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *