मोबाइल हुआ कंपन? जाने क्या था कारण?

 

जनपद में मौसम का अलर्ट: अगले 24 घंटे बेहद भारी

परतावल।
आज 03:29 पर सभी मोबाइल उपभोक्ताओं का मोबाइल कंपन हुआ। मौसम विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दी गई चेतावनी।
कंपन के साथ एक संदेश मोबाइल उपभोक्ताओं को देखने को मिला। जिस लिखा हुआ है कि,

अगले 24 घंटों में आपके जनपद में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, भारी बारिश, तेज हवाएं (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक) और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इससे यह पता चलता है कि जनपद में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की आवश्यकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *