महराजगंज जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद महराजगंज के नवीन मंडी स्थल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, तथा जनपद के प्रभारी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उ0प्र0 सरकार डॉ0 दयाशंकर मिश्र “दयालु”, जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी सहित जनपद के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मातृ सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम बताते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मा0 राज्य मंत्री डॉ0 दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
जिलाधिकारी महराजगंज ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधरोपण कर हरित महराजगंज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संरक्षण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, मंडी समिति के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लगाए गए पौधे आने वाले समय में जनपद को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
