भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना : अजय श्रीवास्तव

 

परतावल।
भारतीय जनता पार्टी के परतावल मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के दम पर चलता है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और विचारधारा के प्रति समर्पित रहता है। इसी समर्पण और सक्रियता के कारण भाजपा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित हुई है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है।
मंडल प्रभारी के रूप में बैठक में शामिल अजय श्रीवास्तव ने विगत माह पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों की मासिक बैठकों की प्रगति का आकलन करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार कराई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान से जुड़कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अजय गौतम ने किया।
बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *