पुलिस की तत्परता से आधे घंटे में गुमसुदा बच्चा हुआ बरामद

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित हाजी ज्वेलर्स के पास से गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को परतावल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार हम्मद राजा (3 वर्ष) पुत्र शाहिद अली निवासी जंगल पकड़ी पठान टोला, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर परतावल में अपने परिजनों के साथ आया था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों से बिछड़ गया। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस के प्रयास से मासूम को आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके पिता शाहिद अली पुत्र वाहिद अली के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने परतावल चौकी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *