मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी महराजगंज का संदेश कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं — एस पी


मोहर्रम व योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, गोकशी व भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के  निर्देश

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित क कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
गोष्ठी में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान विगत 10 वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील बिंदुओं को चिन्हित किया जाए तथा सभी जुलूस परंपरागत मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही सम्पन्न कराए जाएं

ताजियों की ऊंचाई एवं डीजे के प्रयोग को नियंत्रित रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि विद्युत तारों से करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभी थाना प्रभारी जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की नई ताजिया स्थापित न होने देने तथा संबंधित सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में गोकशी एवं पशु तस्करी के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना अथवा गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद (फर्टिलाइजर) की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए

अपराध समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं, ई-समन तामील, 1076 शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। सभी विवेचकों को विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूट मार्च, क्षेत्राधिकारियों की सक्रिय निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों एवं जेल से रिहा अपराधियों पर सतत नजर रखने तथा सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना प्रभारी की कार्यकुशलता एवं मेरिट के आधार पर ही दायित्व निर्धारित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार, धनउगाही अथवा अवैध वसूली संबंधी शिकायतों पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोष्ठी के अंत में जनपद में चोरी, पशु अपराध, सांप्रदायिक तनाव एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *