सर्पदंश से वृद्ध की हुई मौत परिजनों में छाया मातम

 

श्यामदेउरवा के पिपरिया टोल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

  • श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया टोले में एक 65 वर्षीय वृद्धा पियारी देवी पत्नी बृजनाथ बृहस्पतिवार शाम को खेत में धान की रोपाई करने के लिए गई थी आशंका जताया जा रहा है की धान की रोपाई करते समय किसी जहरीले सर्प ने काट लिया मौके पर प्यारी देवी को मालूम नहीं हो सका
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार पियारी देवी जब खेत से काम करके घर लौटी तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई पुत्र लोरिक ने बताया कि मां का शरीर नीला पड़ने लगा था।
    परिजनों को आशंका है कि खेत में काम के दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पियारी देवी गांव की बुजुर्ग महिला थीं और स्वभाव से बहुत ही मिलनसार थीं।
    परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को पूरी रीती रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *