महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल चौक के रासिन स्कूल में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को स्थित किशोर किशोरियों के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किया गया डॉ अनिल जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को बरसात ऋतु में होने वाले बीमारियों के लक्षण प्रकार तथा उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया जिसमें मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया तथा दूषित पानी पीने से टाइफाइड पीलिया डायरिया इत्यादि गंभीर बीमारी होते हैं इन सम्बंधित बीमारियों से बचने के उपाय पर विस्तृत चर्चा किये तथा किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में समझाते हुए उन्होंने बताया कि यह बीमारी HPV 16& 18 वायरस के संक्रमण से होता है इसके बहुत ही गंभीर परिणाम होते हैं उसके बचाव के लिए HPV वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सरकार द्वारा निशुल्क चलाए जा रहे हैं इसमें 12 से 18 साल की किशोरियों को यह टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है जिसमें पहले चरण में 14 से 15 साल के किशोरियों को प्राथमिकता के तौर पर लगाया जा रहा है यह वैक्सीन सिंगल डोज है केवल एक बार लगेगा जिससे 90% से ज्यादा सुरक्षा होती है और सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परतावल ब्लॉक के किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को बढ़ते हुए उम्र के साथ संतुलित पौष्टिक आहार लेने के बारे में बताया उन्होंने बताया कि इस उम्र में शरीर का विकास बहुत तेजी के साथ होता है जिसके फल स्वरुप अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है इस दौरान अपने भोज्य पदार्थ में कार्बोहाइड्रेट कम से कम 25% साग सब्जियां एवं फल 40%, दाल दूध 25 परसेंट एवं बसायुक्त भोज पदार्थ 10% प्रतिदिन लेने का सुझाव दिया तथा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक थीम परिवार नियोजन पर चर्चा करते हुए इनके स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में बताएं जिससे यह साधन प्रयोग करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता हैएवं परिवार नियोजन में विशेष सहायता मिलेगी कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक शिक्षक गण शिक्षिकाएं एवं किशोर किशोरियों उपस्थित रहे

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
