परतावल ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

 

सचिवों और पंचायत सहायकों को दिए गए जरूरी सुझाव

.संकल्प पत्र ऑनलाइन अपलोड और ई-ग्राम से कामकाज तेज करने पर दिया गया जोर,

परतावल / महाराजगंज

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से कराने के उद्देश्य से 13 जुलाई दिन सोमवार को परतावल ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी को लेकर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव और पंचायत सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल और राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने जीपीडीपी के निर्माण, निर्णय पोर्टल पर संकल्प पत्र को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया और कार्य योजना में प्राथमिकता तय करने के बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में ग्राम स्तर पर बाल सभा, महिला सभा तथा वृद्ध एवं दिव्यांग जनों के साथ बैठकें आयोजित करने,ग्राम स्वराज पोर्टल के उपयोग और ई-ग्राम सॉफ्टवेयर पर डाटा फीडिंग की बारीकियों पर भी चर्चा हुई।अधिकारियों ने कहा कि जनता की भागीदारी से ही पंचायत विकास योजना सफल हो सकेगी।
इस दौरान प्रशिक्षण में पंचायत सहायक ब्लॉक अध्यक्ष राजू प्रसाद,उपाध्यक्ष सुनंदा सागर,महामंत्री अभिलाष त्रिपाठी, अनुष्का यादव, लक्ष्मी सिंह, पिंटू चौधरी, असीम जायसवाल, सुचिता, कन्हैया आदि दर्जनों पंचायत सहायक प्रशिक्षण में मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *