परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर बाइक-साइकिल की टक्कर, 66 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 गंभीर घायल

रामपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, हालत गंभीर होने पर बी आर डी मेडिकल कॉलेज रेफर

परतावल / महाराजगंज

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास हुई साइकिल और बाइक की भीषण टक्कर में 66 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर
अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौरौली उर्फ पगाड़ गांव निवासी विक्की 25 वर्ष पुत्र बाबूराम अपने दो साथियों के साथ बाइक से कप्तानगंज की ओर जा रहे थे । इसी दौरान परतावल बाजार की तरफ से साइकिल से आ रहे बैदुल्लाह अली 66 वर्ष निवासी सिसवा सुकुल रामपुर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार बैदुल्लाह अली का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक विक्की को भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर राहगीरों ने 112 और एंबुलेंस को कॉल किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बी आर डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *