थैंक्यू इंडिया’, पाकिस्तान को खदेड़ा, भारत ने लगाया मरहम, मदद पाकर खुश हुए अफगानी, जानिए कितनी होती है क्रूरता

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान ने जिन अफगानी शरणार्थियों को देश से निकाला, उनके दर्द पर भारत ने मरहम लगाया है।

अफगानिस्तान के प्रभावशाली व्यक्ति ने भारत की मानवीय सहायता के लिए ‘धन्यवाद’ कहा है।

अफगानिस्तान के प्रभावशाली नेता एस हैदर हाशमी ने भारत का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तान से जबरन निकाले गए अफगान शरणार्थियों के प्रति दिखाई गई सहानुभूति और मदद के लिए हम भारत को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।’

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अफगानिस्तान के लोगों को भारत की निरंतर मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में, भारत ने अफगानिस्तान के शरणार्थी और पुनर्वास मंत्रालय के परिवारों को तंबू सौंपे हैं।

इन तंबुओं का उद्देश्य अफगानिस्तान लौटने वाले लोगों की रहने और पुनर्वास की जगह की जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

आपको बता दें कि भारत लगातार अफगानिस्तान की मदद कर रहा है जबकि पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर फायरिंग कर रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *