भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार LoC पर भारी गोलीबारी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जम्मू-कश्मीर के हालात से देश-दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात राजौरी जिले के तारकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की।
भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने तरकुंडी सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी।

पहले तो भारतीय सेना ने इसे उकसावे की फायरिंग मानकर संयम बनाए रखा, लेकिन जब फायरिंग तेज हो गई तो उन्होंने भी कड़ा जवाब दिया।

देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

सैन्य अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
पिछले साल ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार भारी गोलीबारी हुई है।

इससे पहले भी सीमा पार से घुसपैठ की कई कोशिशें हुई थीं, जिन्हें सेना ने नाकाम कर दिया था।

अब भी इसी आशंका के चलते भारतीय सेना ने एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *