डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को लेकर फटकदौना सेक्टर के बैठक का हुआ आयोजन

 

 

फटकदौना। आज छावनी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं भाजपा संगठन से जुड़े विषयों को लेकर फटकदौना सेक्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष श्री धनंजय पांडेय ने की।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर चतुर छपरा बूथ अध्यक्ष विनोद पटेल, हीरा छपरा बूथ अध्यक्ष मनोज पांडेय, फटकदौना बूथ अध्यक्ष सतीश खरवार, एकडंगी बूथ अध्यक्ष जयप्रकाश मधेसिया, अधा बूथ अध्यक्ष प्रसाद जी सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *