यूक्रेन की राजधानी पर रूस का मिसाइल हमला, 2 की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से हमला किया है। हमले में दो लोगों की मौत हो गई. 22 लोग घायल हो गए।

कीव शहर के अधिकारियों ने कहा कि हमले में एक महिला की मौत हो गई।

क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक, बुचा में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।

यूक्रेन के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा, ”दुश्मन एक बार फिर कीव पर बड़ा हमला कर रहा है।”

मंगलवार देर रात हुए हमले के दौरान घंटों तक सायरन बजता रहा. बताया जा रहा है कि शहर के अंदर और बाहर कई मिसाइलें दागी गईं।

यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना पर नागरिकों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
हालाँकि, रूस ने अमला पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *