भारत अपने रुख साफ करे’, शेख हसीना ऐसा क्या करने जा रही हैं जिससे बांग्लादेश सरकार तनाव में आ जाएगी, दी चेतावनी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने शेख हसीना की दिल्ली से संभावित वर्चुअल प्रेस वार्ता पर सवाल उठाए हैं।

बांग्लादेश ने बुधवार को होने वाले हसीना के संबोधन पर भारत से स्पष्टीकरण मांगा है।

तारिक सरकार में विदेश राज्य मंत्री शमा उबैद ने भारत सरकार से उन मीडिया रिपोर्टों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, जिसमें दावा किया गया है कि शेख हसीना 5 अगस्त को दिल्ली से एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

शमा का कहना है कि हम नई दिल्ली के साथ अच्छे संबंधों के पक्ष में हैं। ऐसे में हम नहीं चाहते कि इसका द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर पड़े।

सुत्र ने कहा ओबेद इस्लाम ने सोमवार को ढाका में कहा कि हमने शेख हसीना के कार्यक्रम के बारे में सुना है।

बांग्लादेश सरकार को उम्मीद है कि भारत इस कथित कार्यक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा।

दोनों देशों का हित अपने संबंधों को बनाए रखने और मजबूत करने में है।
ऐसे कार्यक्रम रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *