रात के अंधेरे में अस्पताल में भर्ती हुए इमरान खान: शहबाज सरकार की दहशत और 800 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों का कड़ा घेरा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर इमरान खान को रात के अंधेरे में जेल से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया।

सुत्र के मुताबिक, इमरान खान को पतरस बुखारी मार्ग के गेट 1 से अस्पताल के अंदर ले जाया गया।

उस दौरान अस्पताल के आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया था, जबकि अर्धसैनिक बल और पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात थीं।

इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में हैं। वह तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले और £190 मिलियन (अल-कादिर ट्रस्ट) घोटाले में 14 साल की सजा काट रहे हैं।

रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ने के बाद उनके परिवार और पार्टी नेता गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने तब सरकार को आदेश दिया कि इमरान को दो दिनों के भीतर शिफा अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए और परिवार को सप्ताह में एक बार उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।

इमरान खान को लाने से पहले इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक सैयद अली नासिर रिजवी ने अस्पताल का दौरा किया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. प्रशासन, पुलिस, जेल अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

जारी सुरक्षा आदेश के मुताबिक अस्पताल और आसपास के इलाकों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के 800 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

सुरक्षा कर्मियों की मुख्य जिम्मेदारी आम जनता की सुरक्षा करना, उन्हें संभावित आतंकवादी हमलों से बचाना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुविधाजनक बनाना है।

साथ ही संदिग्ध और लावारिस वाहनों की भी कड़ी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *