डी एम एवं एस पी ने ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी) नौतनवा का किया औचक निरीक्षण

 

 

महराजगज जनपद में आज दिनांक 05.09.2026 को जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी), नौतनवा का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा केंद्र में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, अस्थाई आवास, भोजन, सुरक्षा तथा चिकित्सीय एवं विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की गई। केंद्र में आने वाली पीड़िताओं के पंजीयन, काउंसिलिंग एवं शिकायतों के निस्तारण से संबंधित पंजिकाओं व अभिलेखों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता, संवेदनशील व्यवहार, त्वरित न्याय व आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। केंद्र पर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के संबंध में भी सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक महराजगंज, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी एवं संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *