राजघाट हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का हुआ गठन

गोरखपुर जनपद में राजघाट स्थित चबूतरे का छज्जा गिरने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हादसे के सभी पहलुओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

समिति में अपर जिलाधिकारी (नगर) गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक (नगर) गोरखपुर तथा डॉ. बीएन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नेहरू चिकित्सालय, बीआरडी मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार समिति घटना के कारणों और उससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। समिति को सात दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के इस कदम से हादसे के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *