सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई नंदीग्राम सीट, क्या फिर लड़ेंगी ममता?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है।

अब यहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नंदीग्राम वह सीट है जहां 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था।

अब उपचुनाव की घोषणा के बाद यह चर्चा तेज है कि क्या ममता बनर्जी एक बार फिर नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी और विधानसभा में वापसी करेंगी?

हालाँकि, टीएमसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि ममता नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *