मक्का संधि से बचने की पाकिस्तान की साजिश, क्या PNS हुनैन ने जानबूझकर भारतीय युद्धपोत पर मारा हमला

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के युद्धपोतों के बीच हुई टक्कर से दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।

पाकिस्तान ने भारतीय युद्धपोत पर उसके जलक्षेत्र में घुसपैठ करने का आरोप लगाया।

वहीं, भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया और इसे 1991 की संधि का उल्लंघन बताया।

अब खुलासा हुआ है कि दरअसल, पाकिस्तानी नौसेना की पीएनएस हुनैन जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में गश्त कर रही भारतीय नौसेना की आईएनएस कोलकाता से टकरा गई थी, जो उससे कहीं ज्यादा बड़ी और शक्तिशाली थी।

इसका उद्देश्य पाकिस्तान को मक्का संयुक्त रक्षा संधि से दूर रखना था, जिसमें शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पर सऊदी अरब का भारी दबाव है।

दरअसल, सऊदी अरब हौथी विद्रोहियों के भीषण हमलों से जूझ रहा है। इन हमलों से सऊदी अरब को भारी नुकसान हुआ है।

इन हमलों में सऊदी अरब में एक यमनी नागरिक की भी मौत हो गई है, जबकि उसका तेल कारोबार लगभग ठप हो गया है।

सऊदी अरब ने ऐसे खतरों से बचाने के लिए पाकिस्तान और तुर्की के साथ एक संयुक्त रक्षा समझौता किया है।

इसका नाम मक्का संयुक्त रक्षा समझौता है. इस समझौते की शर्तों के मुताबिक किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

हालाँकि, अभी तक सऊदी अरब को पाकिस्तान और तुर्की से किसी भी तरह की सैन्य सहायता नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *