बालेन शाह और तारिक रहमान दोनों आएंगे भारत, बांग्लादेश-नेपाल प्रधानमंत्री की यात्रा पर बड़ा अपडेट

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत दौरे की तैयारी में हैं।

वहीं, बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान दिसंबर में दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री के तौर पर दोनों नेताओं की यह पहली भारत यात्रा होगी।

अगर दोनों नेता दिल्ली आते हैं तो यह काफी अहम होगा क्योंकि नेपाल और बांग्लादेश भारत के बेहद अहम पड़ोसी हैं।

दोनों देशों के साथ भारत के बहुत करीबी और दशकों पुराने रिश्ते हैं।

सुत्र के मुताबिक, बालेन शाह का तीन दिवसीय भारत दौरा नवंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है।

इस दौरे का एजेंडा काफी व्यापक होने की उम्मीद है। इसमें बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लेकर बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण तक के मुद्दे शामिल होंगे।

शाह के दौरे के दौरान भारत की मदद से चल रही कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *