छातीराम छठ घाट का डी एम एवम एस पी ने  औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

महराजगंज जनपद मे आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत छातीराम मूर्ति विसर्जन घाट का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *