ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में बर्थ और सीट उपलब्ध, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की सूची

गोरखपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने 10 जून 2026 तक विभिन्न ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ और सीटों की जानकारी जारी की है।
जारी विवरण के अनुसार, 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 30 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 793 तथा 6 जून को 800 बर्थ उपलब्ध हैं।
05301 मऊ-अम्बाला कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 21 मई को एसी फर्स्ट क्लास में 4, एसी सेकेंड में 80, एसी थर्ड में 237 तथा एसी थर्ड इकोनॉमी में 6 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 28 मई को एसी फर्स्ट में 4, एसी सेकेंड में 104, एसी थर्ड में 305 तथा एसी थर्ड इकोनॉमी में 102 बर्थ उपलब्ध हैं। 4 जून को एसी फर्स्ट में 6, एसी सेकेंड में 97, एसी थर्ड में 321 और एसी थर्ड इकोनॉमी में 102 बर्थ खाली हैं।
04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 10 जून को शयनयान श्रेणी में 162 बर्थ उपलब्ध हैं।
05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 8 जून को एसी सेकेंड में 48 तथा एसी थर्ड में 182 बर्थ उपलब्ध हैं।
05061 अछनेरा-टनकपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 14 मई को एसी चेयर कार में 79 तथा 15 मई को 98 सीटें उपलब्ध हैं।
05057 गोरखपुर-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 14 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 278 बर्थ, 21 मई को 802 बर्थ तथा 28 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 827 और शयनयान श्रेणी में 100 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसके अलावा 05096 मऊ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में 27 मई को एसी सेकेंड में 3 तथा 10 जून को 9 बर्थ उपलब्ध हैं।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *