अंतिम संस्कार के दौरान जॉर्डन के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी: कम से कम 7 मरे, 10 घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जॉर्डन के करक इलाके में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 7 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

जॉर्डन के आधिकारिक मीडिया (टेलीविजन चैनल) अल-ममलका ने शुक्रवार को इस घटना की सूचना दी।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चर्च के आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया और हमलावरों की तलाश तेज कर दी।

सुत्र के मुताबिक, करक के हामूद चर्च में अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान एक वाहन से उतरे दो बंदूकधारियों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक प्रत्यक्षदर्शी खालिद बुर्कान के अनुसार, इस कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए थे।

दो आदमी, एक राइफल से और दूसरा बन्दूक से, कई मिनट तक लगातार गोलीबारी करते रहे।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और जॉर्डन के अधिकारियों ने हमलावर की पहचान जारी नहीं की है।

मध्य पूर्व के अन्य देशों की तुलना में जॉर्डन को बहुत शांतिपूर्ण और सुरक्षित माना जाता है, इसलिए वहां ऐसी घटनाएं बहुत दुर्लभ मानी जाती हैं।

हालाँकि जॉर्डन में ईसाई अल्पसंख्यक हैं, लेकिन वहाँ कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जहाँ दुनिया भर से तीर्थयात्री आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *