ट्रंप का दावा- हमने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने का दावा किया है ।

ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो को वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हमले के बाद गिरफ्तार किया गया है ।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए धमाके के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह हमला अमेरिका ने कराया है ।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक हमला किया है।

मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।”

राजधानी कराकस में हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी।

उन्होंने एक बयान में अमेरिकी सैन्य हमले की निंदा की ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *