ठंड में यात्रियों को भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने पिलाई चाय,खिलाये बिस्कुट

रायबरेली। भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव नें एक अच्छी पहल करते हुए मलिकमऊ चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन अपने जीवन की तलाश में आने वाले मजदूरों को सुबह 8 बजे से 10 तक चाय और बिस्किट वितरित करने का काम पिछले एक महीने से प्रतिदिन कर रहे हैँ, इनके इस नेक काम से शहर के जाने माने समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, साहू चौपाल के प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अमरीश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव आदि भी प्रेरित होकर अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव के साथ तन मन धन से जन सेवा में लगे हुए हैँ,महेंद्र अग्रवाल नें कहा आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और ज्यादा विस्तार दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *