जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मनाई दीपावली की खुशियां, मिठाई एवं पटाखों का वितरण कर दिया खुशियों का उपहार

 

 

महराजगंज जनपद मे आज दिनांक 07.11.2026 को दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया गया तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर सभी के साथ आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा की गईं।
इस सराहनीय पहल का उद्देश्य दीपावली के पावन अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों का संदेश पहुंचाना तथा आपसी प्रेम, भाईचारे, मानवीय संवेदना एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।
जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज की इस पहल से जरूरतमंदों के बीच दीपावली का उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं सेवा भाव का प्रेरणादायी संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *