महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट टीम एवं डॉग ट्रैकर स्क्वायड की संयुक्त टीम ने थाना ठूठीबारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 149/2026 धारा 137(2), 140(4), 331(5), 61(2) बी बीएनएस व धारा 80 JJ Act से संबंधित दो माह के अपहृत मासूम बालक विक्की की सकुशल बरामदगी हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण, सर्विलांस से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना तंत्र के प्रभावी समन्वय से महराजगंज से दिल्ली तक सुरागों का पीछा करते हुए नई दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बालक विक्की को सकुशल बरामद किया गया ।
घटना विवरण एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई- दिनांक 03.11.2026 को ग्राम राजाबारी टोला रमजीता निवासी गोविन्द पुत्र नन्दलाल द्वारा थाना ठूठीबारी पर सूचना दी गई कि रात्रि करीब 02:00 से 04:00 बजे के मध्य वह अपनी पत्नी एवं दो माह के पुत्र विक्की के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश कर उनके बच्चे को उठा ले जाया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 149/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर मासूम शिशु की सकुशल बरामदगी हेतु विभिन्न पुलिस टीमें गठित कर तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान करीब 03:57 बजे राजाबारी पुल के पास एक अज्ञात महिला हाथ में बच्चा लेकर निचलौल रोड की तरफ जाती हुई दिखाई दी। फुटेज के आधार पर आगे के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का क्रमवार विश्लेषण किया गया, जिसमें संदिग्ध महिला ठूठीबारी बस स्टैंड तक जाती दिखाई दी। बस स्टैंड के आसपास पूछताछ करने पर एक बस चालक से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त महिला करीब 05:00 बजे बस में बैठकर शिकारपुर मोड़ पर उतरी थी तथा घुघली की तरफ गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शिकारपुर मोड़ एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए स्थानीय पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान संदिग्ध महिला की पहचान सावित्री पत्नी स्व0 उमेश राजभर निवासी ग्राम कफवा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। महिला के घर पहुंचने पर उसके नहीं मिलने एवं दूरभाष पर स्पष्ट जानकारी न देने के कारण पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई । तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम लगातार संदिग्ध महिला की लोकेशन का अनुसरण करते हुए महराजगंज से दिल्ली तक पहुंची। नई दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर सावित्री अपने एक अन्य साथी करण कुमार गौतम के साथ एक शिशु सहित मिली। शिशु के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस टीम द्वारा शिशु का फोटो वादी मुकदमा को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहचान कराई गई, जिस पर वादी द्वारा शिशु की पहचान अपने पुत्र विक्की के रूप में की गई।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मासूम को सकुशल बरामद कर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। बरामद शिशु को आवश्यक चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजने के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण, स्थानीय पूछताछ, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के समन्वित उपयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई ।
पूछताछ में अपहरण का उद्देश्य— पूछताछ में अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दो माह के मासूम का अपहरण कर अमावस्या के दिन उसकी बलि देने की सुनियोजित योजना बनाई गई थी। अभियुक्तों की योजना के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में ही मासूम की बलि दी जानी थी। उनका अंधविश्वास था कि ऐसा करने से सरस्वती का कई वर्षों से लापता पति एवं पुत्र वापस आ जाएंगे तथा परिवार में पूर्व में हुई अकाल मृत्यु की घटनाएं बंद हो जाएंगी। नेपाल के बैरियहवा स्थित एक झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उन्हें ऐसा करने की सलाह दी गई थी। इसी अंधविश्वास के चलते सावित्री एवं सरस्वती ने अपहरण की योजना बनाई, जिसमें सावित्री का दूसरा पति करण कुमार गौतम भी शामिल था।
पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वायड की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण कर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय पूछताछ, मुखबिर तंत्र एवं सर्विलांस के जरिए महराजगंज से दिल्ली तक सुरागों का पीछा करते हुए कश्मीरी गेट बस स्टैंड से मासूम को सकुशल बरामद कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शिशु को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
सावित्री पत्नी स्व0 उमेश राजभर, निवासी ग्राम कफवा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज शिक्षा (अनपढ़)
सरस्वती पत्नी सदरी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कफवा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज (अनपढ़)
करण कुमार गौतम पुत्र सुदर्शन कुमार गौतम, निवासी जनपद देवरिया 22 वर्ष (शिक्षा 5वीं)
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 149/2026 धारा 137(2), 140(4), 331(5) बीएनएस व धारा 80 JJ Act
बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बरामदगी करने वाली टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह 2. उ0नि0 बृजेश पाण्डेय
उ0नि0 आलोक कुमार राय उ0नि0 रमेश पुरी
म0उ0नि0 प्रियंका मौर्य उ0नि0 दिनेश सिंह यादव
का0 बलवन्त यादव का0 मृत्युंजय तिवारी
का0 अरुण यादव 10. का0 राजेश्वर मिश्रा
म0का0 प्राची वर्मा
एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम-
प्रभारी एसओजी योगेश कुमार सिंह
प्रभारी स्वाट उ0नि0 आशीष कुमार सिंह
हे.का. अमित कुमार सिंह
हे. का. शैलेंद्र त्रिपाठी
हे.का. कैलाश दुबे
सर्विलांस टीम एवं डॉग ट्रैकर स्क्वायड (विराट)

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
