डी एम एवम एस पी ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

महराजगंज जनपद मे आज दिनांक 07.11.2026 को दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना सोनौली क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीमा पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, नियमित गश्त करने तथा सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *