भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 75 बोरी (3000 किग्रा.) कद्दू बीज एवं एक बोलेरो पिकअप हुआ बरामद

 

 

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.11.2026 को समय लगभग 04:30 बजे थाना कोठीभार क्षेत्रान्तर्गत सिसवा बाजार से तस्करी से संबंधित बड़ी बरामदगी की गई।
संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 75 बोरी कहू बीज (प्रति बोरी 40 किलोग्राम), कुल 3000 किलोग्राम एवं एक बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP56AT4715 बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 निल/2026 धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए बरामद सामग्री एवं वाहन को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा जनपद महराजगंज भेजा गया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *