प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 6 जनवरी मंगलवार को पहली बार अपने गृह जनपद महाराजगंज पहुंचे, जहां रास्ते में महाराजगंज एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा कतरारी चौराहा पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने पार्टी कई हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कड़ाके की ठंड में भी भारी उत्साह और जोश के साथ उनका स्वागत किया। पूरे विधानसभा में पार्टी के झंडे और होडिंग लगाए गए हैं। चारों तरफ पंकज चौधरी के स्वागत अभिनंदन का बैनर पोस्टर दिखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के साथ नृत्य किया एवं आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
निर्भय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल सक्रिय रहते हैं, न कि सिर्फ चुनाव के दौरान।
कहा कि अपने नेता के लिए एक एक कार्यकर्ता जी जान से लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहता है। निर्भय सिंह ने कहा कि हमारे नेता हमारे गौरव व अभिमान हैं।
इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच सकता है।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और इसे कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक बताया।
सुबह से ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण की बड़ी संख्या स्थानों पर एकत्र होने लगे थे। भीड़ ने पुष्प वर्षा की, गुलदस्ते भेंट किए और बुलडोजर से फूल बरसाकर पंकज चौधरी का अभिनंदन किया।
कतरारी चौराहा से लेकर श्यामदेउरवा चौराहा, बसहिया, अमवा, परतावल चौराहा, छपिया, धरमपुर तक पनियरा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल, प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल मण्डल अध्यक्ष, विवेक पटेल महामन्त्री अजय गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य / भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी जनार्दन सिंह, हरीकेश सिंह, विभूति सिंह, उमेश प्रजापति, रामाज्ञा निषाद, अंगद गुप्ता, अरुण शुक्ला, मनोहर, हिमांशु, रूपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, नंदू दुबे, सलाउद्दीन खान, उमर आलम, कौशल श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, कई हजारों की संख्या में पदाधिकारी, मोर्चा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहें।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
