अमेरिका और वेनेजुएला के बीच ऐतिहासिक समझौता: अब वेनेजुएला सिर्फ अमेरिकी सामान खरीदेगा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
08/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है ।

ट्रंप के मुताबिक, वेनेजुएला और अमेरिका के बीच हुए नए ‘तेल समझौते’ से वेनेजुएला को जो पैसा मिलेगा, उसे अब वह अमेरिका में बने सामान खरीदने पर खर्च करेगा।

इस समझौते के अनुसार वेनेजुएला मुख्य रूप से अमेरिका से दो या तीन वस्तुओं का आयात करेगा।

पहला, अमेरिका में उगाए जाने वाले कृषि उत्पाद (खाद्य)। दूसरा, मरीज़ों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएँ और आधुनिक चिकित्सा उपकरण। और, तीसरा, वेनेजुएला की क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था और बिजली संयंत्रों की मरम्मत के लिए आवश्यक अमेरिकी उपकरण।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह दोनों देशों के लिए एक बड़ा अवसर है।

राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुसार, वेनेज़ुएला अब अमेरिका को अपना मुख्य व्यापारिक भागीदार मानने के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रंप के मुताबिक यह फैसला वेनेजुएला के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बहुत ही समझदारी भरा कदम है।

अब वेनेजुएला अन्य देशों के बजाय अमेरिका के साथ व्यापार करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा।

ट्रंप ने इस मामले में दिलचस्पी दिखाने के लिए सभी को धन्यवाद भी दिया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *