13 जुलाई 1931 को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लगान वसूली के विरोध में शहीद सीताराम यादव एवं शहीद गया ऋण यादव को किया गया नमन

रायबरेली–ऊँचाहार।
13 जुलाई 1931 को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लगान वसूली के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सीताराम यादव एवं शहीद गया ऋण यादव वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन्हीं शहीदों के सम्मान में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत दौलतपुर पनवारी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी अनिल वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार एवं ग्राम प्रधान आरती मौर्य ने शहीदों की समाधि पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। साथ ही शहीदों के परिजनों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मौर्य, शहीदों के परिजन जगदेव, सुखदेव, राम सुमेर, राम अधीन, शहजादा, रामरती, केवलपति सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *