पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में गणतंत्र दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

रायबरेली।
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात ध्वज को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओं हिमांशी एवं साक्षी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत में ज़िकरा फ़ातिमा, बुशरा, दीपांशी, दिव्या एवं आफ़िया द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

बुशरा, निशी एवं रश्मि ने “भारत प्यारा देश हमारा” देशगान प्रस्तुत किया। पलक सोनकर ने “जहाँ पाँव में पायल” गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“वतन से हमारा है प्यारा हिंदुस्तान” पर पायल, काजल, प्रीति, लक्ष्मी, आराध्या एवं पूजा द्वारा समूह गायन प्रस्तुत किया गया। “चल दे इंडिया” गीत पर अंजलि, रितिका, रिंकी, शिवांशी एवं आरुषिका ने ऊर्जावान समूह नृत्य किया।

“हरी भरी धरती माँ” गीत पर सबा, रिधिमा, अलवीरा बानो, खुशबू, निधि एवं इकरा ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं “मेरे देश की धरती” गीत पर निशी, आराधना, रश्मि, रिधिमा, इकरा, आस्था एवं निधि ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में “रंगीलो मारो ढोलना” पर सबा, खुशबू एवं अलवीरा बानो की शानदार प्रस्तुति ने सभी को तालियाँ बजाने पर विवश कर दिया।

छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना, अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर बल देते हुए छात्राओं से अनुशासन, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विशेष रूप से संगीत शिक्षिका श्रीमती आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत सफल रहीं, जिन्होंने छात्राओं को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधवी शुक्ला एवं संगीत शिक्षिका श्रीमती आकांक्षा सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *