सम्राट नगर में महिलाओं की समस्याएँ सुनने पहुंचीं पूनम सिंह, सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया

रायबरेली सदर क्षेत्र के सम्राट नगर में स्थानीय महिलाओं के अनुरोध पर कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह पहुंचीं और उनसे आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। महिलाओं ने प्रमुख रूप से सड़क निर्माण न होने की समस्या उठाई। उनका कहना था कि जर्जर मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल जाते समय चोट लगने का खतरा बना रहता है, साथ ही आमजन के आवागमन में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूनम सिंह ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है। पूनम सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास व नागरिकों की सुविधा के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *