गैंडे के सींग के साथ चार तस्कर लोग गिरफ्तार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सुनसारी जिला बरजू ग्रामीण नगर पालिका-6 से गुरुवार रात गैडाको खाग समेत चार तस्कर लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सशस्त्र पुलिस बल संख्या 4 गण सुनसारी जिला के सशस्त्र पुलिस अधीक्षक श्याम कार्की ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल संख्या 1 बारह वाहिनी पाकली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंडे के सींग को अपने कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि गैंडे के सींग के साथ झापा जिला की ओर से आने की गुप्त सूचना के आधार पर बरजू-6 झील के पास से चार लोगों को सींग के साथ गिरफ्तार किया गया।

सशस्त्र पुलिस अधीक्षक कार्की ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं।

सशस्त्र पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगो का नाम गोपनीय रखा गया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि इसका नेटवर्क बड़ा लम्बा है और जांच जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *