लटके तार से बड़ा हादसे का डर , ग्रामीणों में बना आक्रोश का माहौल

 

कम क्षमता के ट्रांसफार्मर पर बढ़ा लोड, 200 कनेक्शन से बढ़ी समस्या

शिकायत मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि,प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कराया निरीक्षण

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 07 अहिल्याबाई नगर में पोल से बिजली के तार लटकने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताते हुए वार्डवासियों ने विरोध जताया और इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि से कर समस्या के समाधान की मांग की स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। आपको बताते चले की
नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 7 अहिल्याबाई नगर (देवीपुर) में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि यहां करीब 200 कनेक्शन हैं। बढ़ते लोड के चलते तार नीचे लटक गया है, जिससे हर समय खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की हैं स्थानीय लोगो ने इस मामले को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए वह शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुँचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल अवर अभियंता विद्युत विभाग जुगनू अंसारी को मौके पर बुलाया और मौके का निरीक्षण करवाया
अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने समस्या की जानकारी उप खण्ड अधिकारी परतावल व विभागीय उच्चाधिकारियों को मौके पर दी
इस मौके पर राकेश सिंह, दयाशंकर, पप्पू सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, कृपाल पाण्डेय, संजय सिंह, मोहद्दीन अंसारी, चंदन गौड़, मनीष गौड़, इंद्रजीत, श्यामसुंदर सिंह, राम बेलास सिंह सहित अन्य जन मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *