अर्धजला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के  श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बड़ी नहर के पश्चिम तरफ स्थित राजा राम सिंह के खेत में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की।
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसका शरीर बुरी तरह जला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *