अबैद्य अस्पतालों , मेडिकल स्टोर्स व झोला छाप डॉक्टरों पर अब चलेगा प्रशासन का हण्टर

महराजगंज 25 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं के वजन, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवैध अस्पतालों, पैथालॉजी सेंटर, मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी रोक शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय ने टीकाकरण प्रगति को बढ़ाने हेतु सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमणशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रमण कार्य में लापरवाही लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर को चिन्हित किया जाय तथा कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में सुधार/प्रगति न होने की दशा में सेवा समाप्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न संकेतकों पर नौतनवा की प्रगति संतोषजनक न होने पर बीपीएम और बीसीपीएम को नोटिस जारी करने और एक माह के भीतर सुधार न होने पर दोनों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने जननी सुरक्षा योजना में रतनपुर (नौतनवा), पनियरा और बृजमनगंज की प्रगति खराब होने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जनऔषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएं। एचएमआईएस, मंत्रा और यू–विन पोर्टल पर डाटा फीडिंग को सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि उक्त पोर्टल पर फीड डाटा में विविधता न हो।
जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन स्टाफ न होने के कारण शुरू नहीं हुआ उनमें तत्काल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को स्टाफ की नियुक्ति हेतु पत्र भिजवाएं।
जिलाधिकारी महोदय ने गर्मियों के दृष्टिगत सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कूलिंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि हीट वेव से बचाव के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करें। कहा कि अस्पतालों में गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम करें, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत न होने पाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को हीट वेव से बचाव के विषय में जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीआरओ को उथले हैंडपंप को रीबोर कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *