राजस्थान में प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका के गांव के 30 घरों में आग लगा दी गई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के राजस्थान के एक गांव में एक युवक की हत्या के बाद दूसरे गांव के करीब 30 घरों में आग लगा दी गई।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तमालिया गांव में रविवार को एक युवक की हत्या कर दी गई।

भारतीय सुत्रो के मुताबिक इसके बाद मृतक के गुस्साए परिजन दूसरे गांव पहुंचे और करीब 30 घरों में आग लगा दी।

बताया जाता है कि आग में कई पालतू जानवर जलकर मर गये।

खबर है कि घटना के बाद पुलिस ने निगरानी रखी और देर रात पुलिस कलेक्टर, एसपी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

मोटागांव थाना प्रभारी रमेश पाटीदार ने बताया कि मृतक युवक के परिवार की ओर से दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद परिजन मृतक का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल चले गए।

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का दूसरे गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था।

दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। वहीं, सुत्रो में पुलिस के हवाले से खबरें हैं कि युवक की हत्या रविवार को की गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *