पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से पहले हिंसक झड़प

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से पहले हिंसक झड़पें हुई हैं।

दूसरे दौर की वोटिंग से दो दिन पहले भारतीय सुत्र ने कहा कि मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई।

बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तर-24 परगना जिले के जगद्दल इकला में हुई।

बताया जा रहा है कि सोमवार (आज) को यहां भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली और भाषण का कार्यक्रम तय था ।

सुत्र ने बताया कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद गोपाल राउत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर में बताया गया है कि घटना रविवार रात 11 बजे की है।

यह भी कहा जा रहा है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबर में बताया गया है कि हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा।

सोमवार को मोदी की सभा की सुरक्षा में हजारों की संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *