भारत के मध्य प्रदेश में सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 30 घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन पलट गई।

उसी समय दूसरी ओर से आ रही स्कॉर्पियो टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिकअप वैन काफी तेज रफ्तार में थी।

हादसे में 8 महिलाएं, 3 किशोर और 5 बच्चों की मौत हो गई।

दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर भीषण थी, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें ओवरलोड और तेज गति को जिम्मेदार ठहराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये प्रति परिवार की सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये प्रति परिवार, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये प्रति परिवार और घायलों को 50,000 रुपये प्रति परिवार देने का आदेश दिया है।

सरकार ने कहा है कि सभी घायलों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *