7 साल के एक बच्चे ने श्रीलंका से भारत तक तैरकर रिकॉर्ड बनाया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के रांची, झारखंड के 7 वर्षीय लड़के इशांक सिंह ने श्रीलंका से भारत तक तैरकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने 29 किमी की दूरी 9 घंटे 50 मिनट में तय की। वह श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक तैरकर पहुंचे।

सुत्र ने बताया है कि वह यह दूरी पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक हैं।

इस असाधारण उपलब्धि के लिए, यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम (यूआरएफ) ने सिंह को रिकॉर्ड-सेटिंग प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है।

इशांक से पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम था।

2019 में, 10 साल की उम्र में, उन्होंने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक की दूरी 10 घंटे और 30 मिनट में पूरी की।

रांची के डोरंडा स्थित जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इशांक ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए धुर्वा डैम पर रोजाना 4-5 घंटे तक कड़ी प्रैक्टिस की।

उन्होंने अपने कोच अमन जयसवाल एवं बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर यह सफलता हासिल की।

जब वह तैर रहा था तो एक नाव ने उसका पीछा किया।

रांची सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए इशांक सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है, ‘रांची के एक बच्चे का कमाल! रांची के एक लड़के इशांक सिंह ने 29 किमी लंबी पाक जलडमरूमध्य को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह भारत के लिए भी एक स्वर्णिम उपलब्धि है।

उन्होंने तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक का सफर महज 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पूरा किया और ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *