आंग सान सू की को जेल से ‘हाउस अरेस्ट’ में भेज दिया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – म्यांमार की नेता आंग सान सू की को जेल से नजरबंद कर दिया गया है।

80 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता को 2021 में सैन्य तख्तापलट द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था।

म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग ने कहा, ‘आंग सांग को अपनी बाकी सजा घर पर काटने का आदेश दिया गया है।’

मिन आंग लाइंग ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया था।

नेता आंग सांग 2015 में सत्ता में आईं. उस समय म्यांमार के तत्कालीन शासकों ने लोकतांत्रिक सुधार लागू किए।

इससे पहले वह लंबे समय तक सैन्य शासन के दौरान लोकतंत्र समर्थक ‘कार्यकर्ता’ थीं। उन्हें 15 वर्षों तक नजरबंद भी रखा गया।

सुत्र के मुताबिक, म्यांमार की सरकारी मीडिया में सू की की एक तस्वीर प्रकाशित की गई है।

जिसमें वह दो बार्ड के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

उनके बेटे किम आरिस ने सैन्य सरकार की ताज़ा घोषणा पर संदेह जताया और कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उनकी मां जीवित हैं।

उनका कहना है कि सरकारी मीडिया में छपी तस्वीर का कोई औचित्य नहीं है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *