50 साल बाद भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं, केरल में कांग्रेस की जीत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – 50 साल में पहली बार भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं होगी।

वाम दलों का आखिरी मजबूत आधार माना जाने वाला केरल भी इस बार उनके हाथ से फिसल गया है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन 10 साल के विधानसभा चुनाव के बाद केरल राज्य की सत्ता में लौट आया है।

कुल 140 सीटों वाले केरल में अकेले कांग्रेस पार्टी ने 63 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटें जीती हैं, जबकि अन्य सहयोगी पार्टियों ने 17 सीटें जीती हैं।

वहीं, वाम दलों को सिर्फ 35 सीटों पर जीत मिली. इस स्थिति के चलते यह तय है कि केरल में लेफ्ट की सत्ता छिन जाएगी।

केरल में 2016 से 2026 तक दो बार वामपंथी सरकार रही। केरल की हार के बाद सुत्र ने इस बात का जिक्र किया है कि भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं होगी।

सुत्रो के मुताबिक, 1970 के दशक के बाद पहली बार भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं होगी।

1977 में पश्चिम बंगाल में सीपीआई-एम की सरकार बनी, जो 2011 तक रही।

उसके बाद राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी. पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई। पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं।

इसी तरह 1998 से 2018 तक त्रिपुरा में भी वाम मोर्चे की सरकार रही।
2018 में राज्य भी बीजेपी के कब्जे में आ गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *