बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 35 आतंकी ढेर

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है और बलूचिस्तान के मंगला जरघुन घर इलाके में 35 आतंकवादियों को मार गिराया है और 3 वरिष्ठ कमांडरों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान ने यह कार्रवाई 13 मई को शुरू हुए अभियान के दौरान की, जिसमें पिछले 4 दिनों में 35 आतंकी मारे जा चुके हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रविवार रात क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन बलूचिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उसके सहयोगियों के खिलाफ चलाया गया था।

रिंड ने कहा कि पकड़े गए तीनों कमांडर हाई-प्रोफाइल शख्सियत हैं और यह ऑपरेशन प्रांत में पहले पकड़े गए आतंकवादियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *