उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ट्रक और वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक ट्रक और मैजिक वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी (डीएम) अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह हुआ।

उनके मुताबिक, लखीमपुर से बहराईच की ओर जा रही मैजिक वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

सिंह ने कहा, “धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा गांव के पास उस समय दुर्घटना हुई जब एक वैन बहराइच से आ रहे ट्रक से टकरा गई।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *