सी एच सी अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज दिनांक 19 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल के अधीक्षक डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा सेन्ट थॉमस उत्तर माध्यमिक विद्यालय में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मासिक थीम माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर किशोरियों को जागरूक किया गया इस अवसर पर किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस और आयरन की गोली विपरीत किया गया अपने संबोधन में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि माहवारी आना एक नेचुरल प्रक्रिया है जो 12 से 15साल की उम्र तक स्टार्ट हो जाती है जिस किसी महिला को पहली बार माहवारी आती है उसको मीनार्की कहते हैं इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है बस इस पीरियड में स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होता है तथा अपने खान-पान में पौष्टिक आहार अवश्य लेना चाहिए इस अवसर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कुमारी दिव्या प्रजापति कक्षा 7को सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बीजू मोहन तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *