हिमंत बिस्वा सरमा के ऐलान से डरे असम से बंगाल तक भारतीय सीमा पर बांग्लादेशी सुरक्षाकर्मी अलर्ट!

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के दो सीमावर्ती राज्यों में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बांग्लादेश ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने जशोर में बेनापोल सीमा पर सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी है।

बांग्लादेशी सुत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, जशोर-49 बीजीबी और खुलना-21 बीजीबी के अधिकार क्षेत्र के तहत लगभग 102 किलोमीटर के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

बांग्लादेश को आशंका है कि इन दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद अवैध अप्रवासियों को बांग्लादेश की सीमा में धकेला जा सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *